अंतरराष्‍ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्‍यक्ष पद से नरिंदर बत्रा ने दिया इस्‍तीफा

0
227

नरिंदर बत्रा ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडेरेशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्यता छोड़ी है और भारतीय ओलंपिक संघ से भी अपने पद से इस्तीफा दिया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नरिंदर बत्रा ने तीन अलग-अलग आधिकारिक पत्र लिखकर अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने 25 मई को अपने फैसले में हॉकी इंडिया की आजीवन सदस्यता को खत्म कर दिया। इसी सदस्यता के आधार पर बत्रा ने चुनाव लड़ा था और 2017 में जीत भी हासिल की थी। हाईकोर्ट के फैसले के बाद बत्रा का भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद से हटना तय था। इसके साथ ही उन्होंने बाकी दो जिम्मेदारियों को भी छोड़ने का फैसला किया है।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अनुभवी खेल प्रशासक नरिंदर बत्रा ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्यता भी छोड़ दी। बत्रा को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ का अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था, जब 25 मई को दिल्ली उच्च न्यायालय ने हॉकी इंडिया में ‘आजीवन सदस्य’ के पद को खत्म कर दिया था।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here