आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियन्स को 52 रन से हरा दिया

0
230

आईपीएल में कल रात नवी मुंबई में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियन्स को 52 रन से हरा दिया। यह आईपीएल के इस सत्र में रोहित शर्मा के नेतृत्व में मुंबई इंडियन्स की नौवीं पराजय है।
166 रन के लक्ष्य के जवाब में मुंबई इंडियन्स की टीम 17 ओवर और तीन गेंद में 113 रन ही बना सकी। इशान किशन ने सबसे अधिक  51 रन बनाए। मुंबई इंडियन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। कोलकाता नाइट राइटडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ  विकेट पर 165 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियन्स के लिए पांच विकेट लिए, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।आज आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला गुजरात टाइटन्स से होगा। मैच शाम साढ़े सात बजे से पुणे में खेला जाएगा।

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here