आईपीएल 2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हराया

0
93
आईपीएल 2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हराया
Image Source : @IPL

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, टिम डेविड और कप्तान रजत पाटीदार के तूफानी बल्लेबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से हराया। बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 की लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीजन का ओपनर मैच खेला था, जिसमें 200 से अधिक का स्कोर चेज किया था। चेन्नई के खिलाफ जीत हासिल कर बेंगलुरु ने दिखाया कि वे गत चैंपियन क्यों हैं। इसी के साथ उन्होंने सभी टीमों के चेतावनी भी दे दी है। वे एक बार फिर से ट्रॉफी उठाने के लिए तैयार हैं। आरसीबी ने पहले बैटिंक करते हुए 250 रन बनाए। इसके जवाब में सीएसके 207 रनों पर सिमट गई और उन्हें लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। इसके जवाब में चेन्नई की शुरूआत खराब रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पहले ही ओवर में आट हो गए। इसके बाद दूसरे ओवर में आयुष म्हात्रे 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसी के साथ चेन्नई ने 10 रनों के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे। संजू सैमसन भी खास कमाल नहीं कर सके और उन्हें 9 रनों के स्कोर पर जैकब डफी ने अपना शिकार बनाया। चेन्नई के लिए सरफराज खान ने अच्छी बैटिंग की और 25 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 2 छक्के निकले।  सरफराज के अलावा प्रशांत वीर ने अच्छी बैटिंग की और 29 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और एक छक्का निकला। जेमी ओवरटन ने भी 16 गेंदों पर 37 रन बनाए। इन तीनों के अलावा कोई बल्लेबाज खास नहीं कर सका और इसी वजह से चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा। बेंगलुरु के लिए तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 41 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा क्रुणाल पांड्या और जैकब डफी को भी दो-दो सफलता मिली।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने शुरुआत से ही पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पर दबाव बनाने की कोशिश की और इसमें पूरी तरह सफल रही। देवदत्त पडिक्कल (50) और टिम डेविड (नाबाद 70) की दमदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत आरसीबी ने तीन विकेट खोकर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह आईपीएल इतिहास में आरसीबी का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टीम के बल्लेबाजों ने इस दौरान 14 चौके और 19 छक्के जड़े। चेन्नई के विरुद्ध पहली पारी में यह पांचवीं बार है जब आरसीबी ने 200 से अधिक रन बनाए हैं। इससे पहले 2025 में बेंगलुरु ने पांच विकेट पर 213 रन बनाए थे और वह मुकाबला दो रन से जीता था। आरसीबी की पारी का सबसे विस्फोटक चरण आखिरी चार ओवरों में देखने को मिला। टीम ने शुरुआती छह ओवरों में एक विकेट खोकर 51 रन बनाए, जिसमें रन गति 8.50 प्रति ओवर रही। इसके बाद सात से 15 ओवर के बीच रन गति 11.33 प्रति ओवर से बल्लेबाजों ने तेजी बढ़ाई और दो विकेट गंवाकर 102 रन जोड़े। असली तूफान अंतिम चार ओवरों में आया, जब बिना कोई विकेट खोए 97 रन ठोक दिए गए। इस दौरान रन गति 19.40 प्रति ओवर रही। आईपीएल इतिहास में 16 से 20 ओवर के बीच किसी टीम द्वारा बनाए गए यह संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले 2024 में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले में भी इतने ही रन बने थे। इस रिकॉर्ड में शीर्ष स्थान अभी भी आरसीबी का नाम है, जिसने 2016 में इसी मैदान पर गुजरात लायंस के विरुद्ध इस चरण में 112 रन बनाए थे। चेन्नई के विरुद्ध आरसीबी की शुरुआत मजबूत रही। फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 27 गेंदों में 37 रन जोड़े। हालांकि, कोहली 18 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सॉल्ट ने देवदत्त पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों पर 56 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जब सॉल्ट पवेलियन लौटे, तब कप्तान रजत पाटीदार क्रीज पर आए और उन्होंने पडिक्कल के साथ तेजी से रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 21 गेंदों में 58 रन जोड़े। पारी के अंतिम चरण में रजत पाटीदार और टिम डेविड ने चेन्नई के गेंदबाजों पर पूरी तरह हमला बोल दिया। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 36 गेंदों पर नाबाद 99 रन की साझेदारी की। डेविड ने अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए छक्कों की बरसात कर दी, जिससे आरसीबी का स्कोर 250 तक पहुंच गया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here