मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल के 5वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों ही टीमें अब तक खिताब नहीं जीत पाई हैं। 2022 से लीग में खेल रही लखनऊ सुपर जायंट्स पिछले सीजन 7वें स्थान पर रही थी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 5वें नंबर पर रही।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईपीएल में अब तक लखनऊ और दिल्ली के बीच 7 मुकाबले खेले गए। इनमें से 4 मुकाबले दिल्ली ने जीते, जबकि 3 मुकाबलों में लखनऊ को जीत मिली। आईपीएल 2025 में इन दोनों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे और दोनों ही बार दिल्ली कैपिटल्स जीती। लखनऊ में दोनों टीमें 3 बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें 2 बार दिल्ली कैपिटल्स और एक बार लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत मिली।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
लखनऊ सुपर जायंट्स : मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, वनिंदू हसरंगा, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, मयंक यादव।
दिल्ली कैपिटल्स : केएल राहुल (विकेटकीपर), करुण नायर/पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, आकिब नबी, थंगारसु नटारजन।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



