आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 : वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

0
96
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 : वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया
Image Source : @T20WorldCup

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने कमाल का ऑलराउंड प्रदर्शन किया। इटली के खिलाफ ग्रुप सी मैच में वेस्टइंडीज ने 42 रनों से बाजी मारी। इसी के साथ वेस्टइंडीज की टीम ने लगातार 4 जीत के साथ ग्रुप स्टेज का अंत किया। वेस्टइंडीज और इटली के बीच ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया, जहां शमार जोसेफ छाए रहे और अपनी टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। इस मुकाबले में इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। वहीं, वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165 रनों का स्कोर खड़ा किया। शे होप ने 46 गेंदों पर 75 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 24 रन और रोस्टन चेस ने 24 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। इटली की ओर से क्रिशन कलुगामेज और बेन मानेन्टी ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टारगेट का पीछा करने उतरी इटली की टीम 18 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई, जिसकी सबसे बड़ी वजह शमार जोसेफ रहे। शमार जोसेफ ने अपने 4 ओवर के स्पेल में कुल 30 रन दिए और 4 विकेट चटकाए। उन्होंने सबसे आखिरी में गेंदबाजी का मौका मिला, लेकिन वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने फील्डिंग में भी 4 कैच पकड़े और कुल 8 विकेट में अपना योगदान दिया, जिसने इटली की पारी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। वहीं, इस टूर्नामेंट में ये पहली बार देखने को मिला है, जब किसी खिलाड़ी ने 4 विकेट के साथ 4 कैच भी पकड़े हैं। वेस्टइंडीज की टीम ग्रुप सी में टॉप पर रही है। अब सुपर-8 राउंड में उसका सामना भारत, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की टीम से होगा। बता दें, वेस्टइंडीज की टीम 2 बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीत चुकी है और अब तीसरी बार इसको हासिल करने के लिए बढ़ रही है। ग्रुप स्टेज में उसने इटली के अलावा इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और अफगानिस्तान जैसी टीमों को भी हराया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here