मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि वे सरकारी कामकाज से जुड़ी अपनी सभी शाखाओं को 31 मार्च 2026 को जनता के लिए खुला रखें, जिससे वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्तियों और भुगतानों से संबंधित सभी सरकारी लेन-देन का हिसाब रखा जा सके।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केन्द्र सरकार के अनुरोध पर मंगलवार को ये निर्देश जारी किया गया है। क्योंकि वित्तीय वर्ष 2025-26 का अंतिम दिन 31 मार्च महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश है। इसलिए यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी सरकारी लेन-देन का हिसाब चालू वित्तीय वर्ष में ही हो जाए, सरकारी लेन-देन से जुड़े बैंकों को अपनी शाखाएं खुली रखने का निर्देश दिया गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें



