मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी है। ईरान के इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को रोकने के बाद से दुनिया भर में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में वृद्धि हुई है। इस मार्ग से विश्व के लगभग 20 प्रतिशत प्राकृतिक ईंधन की ढुलाई होती है। अमेरिका के राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को जलमार्ग ना खोलने की स्थिति में गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि ईरान के विरोधी देशों के जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र युद्ध क्षेत्र है, और हमारे शत्रुओं और उनके सहयोगियों के जहाजों को यहाँ से गुजरने देने का कोई कारण नहीं है, लेकिन यह अन्य देशों के लिए खुला रहेगा। भारत ने पिछले कुछ सप्ताह में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को समाप्त करने और होर्मुज जल-डमरू-मध्य से को खोलने के लिए कईं राजनयिक प्रयास किए हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



