मप्र: मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने उज्जैन प्रवास के दौरान महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासनिक अधिकारी आर के तिवारी ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान आज सपरिवार बाबा महाकाल के दर्शन करने मंदिर आए थे। यहां चांदी द्वार से कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने मंदिर के पुजारी पुरोहित नवनीत शर्मा के आचार्यत्व में बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा कैबिनेट मंत्री चौहान का स्वागत किया गया।
मीडिया की माने तो, बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में खुशहाली रहे और प्रदेश लगातार उत्तरोत्तर उन्नति करता रहे ऐसी कामना मेने बाबा महाकाल से की है। आपने यह भी बताया कि प्रदेश हो या देश बाबा महाकाल के आशीर्वाद से ही सब कुछ हो रहा है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



