मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद बीजेपी (BJP) की नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास ने पद व गोपनीयता की शपथ ले ली है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद थे। इस दौरान पार्वती दास ने कहा कि वो स्वर्गीय मंत्री चंदन रामदास के बचे हुए कामों को पूरा करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने महिला आरक्षण बिल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



