मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) में HCL-फॉक्सकॉन संयुक्त उद्यम इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड का शिलान्यास किया। यह भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है तथा उच्च स्तरीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर विनिर्माण में भारत को वैश्विक केंद्र बनाने के पीएम के विजन को साकार करता है। पीएम ने कहा कि यह प्लांट तकनीकी आत्मनिर्भरता की ओर कदम है जो वैश्विक चिप पारिस्थितिकी में भारत की उपस्थिति मजबूत करेगा।
आप को बता दे, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में पीएम मोदी ने इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में भारत को शक्ति बनाया है। पहले न्यूनतम इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण था लेकिन अब 12 लाख करोड़ रुपये का हो गया है जो देश का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक आइटम है तथा उत्तर प्रदेश प्रमुख योगदानकर्ता है। नोएडा प्लांट से सालाना 3.60 करोड़ चिपें उत्पादित होंगी। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में 118 देशों ने भाग लिया तथा 86 ने नई दिल्ली घोषणा पर हस्ताक्षर किए। रेलवे हेतु उत्तर प्रदेश को 20 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी समारोह को संबोधित किया।
Image source: पीएमओ
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



