
उत्तर प्रदेश में कई विपक्षी दलों ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है। इनमें सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर, जनसत्ता दल के नेता रघुराज प्रताप सिंह और समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव शामिल हैं। ये नेता बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमा शंकर सिंह सहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा द्रौपदी मुर्म के समर्थन के लिए आयोजित रात्रिभोज में शामिल हुए।. सुश्री मुर्मू समर्थन जुटाने के लिए कल लखनऊ पहुंची थीं।
courtesy newsonair