उप्र : आजमगढ़ साहित्यकारों की धरती है – सीएम योगी

0
233

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद आजमगढ़ में ₹143 करोड़ की 50 विकासपरक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, “हमारी सरकार ने आजमगढ़ के विकास को कभी अवरुद्ध नहीं होने दिया है। आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे आजमगढ़ के विकास को नई गति प्रदान कर रहा है। साथ ही, महाराजा सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि, आजमगढ़ साहित्यकारों की धरती है। यहां निर्माणाधीन महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय में हम लोग विश्व-प्रसिद्ध साहित्यकार रांगेय राघव जी के नाम पर शोध पीठ की स्थापना करने जा रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि, ऋषि-मुनियों, क्रांतिकारियों और साहित्यकारों की पावन धरा आजमगढ़ में आज ₹143 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। अब आजमगढ़ के बारे में लोगों की धारणा बदल रही है। जनपद वासियों को हृदय से बधाई।”

इसी के साथ ही सीएम योगी ने ज़िले में कानून व्यवस्था की स्थिति और विकास कार्यों पर अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

News Source : (Twitter) @myogiadityanath

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here