बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के खेड़ा गांव निवासी दो युवकों को टैंकर चालक ने टक्कर मार दी। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बाद में टैंकर भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने केबिन का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में क्षतिग्रस्त दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त टैंकर और बाइक को कब्जे में ले लिया। वही, टैंकर नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ये हादसा शुक्रवार की रात नौगांवा सादात अमरोहा रोड स्थित पीला कुंड गांव के सामने हुआ। शुक्रवार की रात दोनों बाइक पर सवार होकर नौगांवा सादात से घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पीलाकुंड गांव के सामने पहुंची तभी सामने से आ रहे टैंकर के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



