मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले सरसावा एयरपोर्ट पर पहुंचे। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए चिलकाना पहुंचे। यहां पर बाढ़ पीड़ितों को राशन किट का वितरण कर उनका हाल जाना। सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण भी किया। चिलकाना से सीएम योगी सहारनपुर की पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से आएंगे और इसके बाद जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बनाए गए राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे।
मीडिया के अनुसार, सीएम योगी आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ राहत शिविरों में रह रहे लोगों से मुलाकात की। उन्होंने राहत का आश्वासन दिया। वह अब अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वह दिल्ली हाईवे पर भी कांवड़ मार्ग का जायजा लेने पहुंचेंगे। वह हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों और कांवड़ यात्रा मार्ग का हवाई निरीक्षण करते हुए गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट जाएंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



