हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के एनएच-09 स्थित नए बाईपास पर काली नदी के पास एक अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़कर गलत दिशा में पहुंच गई। इस कारण सामने से आ रही दूसरी कार से उसकी भिड़ंत हो गई। मीडिया की माने तो, दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घायलों को अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गढ़मुक्तेश्वर की ओर से आ रही एक कार का टायर फट गया। इस कारण कार अनियंत्रित हो दूसरी तरफ से आ रही अन्य कार की उससे जोरदार भिड़ंत हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। साथ ही घायलों को कारों से बाहर निकाला। दुर्घटना में पिलखुवा थाना इलाके के ग्राम बझैड़ा कलां निवासी सरोज (48) और रामकेकनी (50) को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



