ओडिशा में भीड़ ने पुलिस थाने पर किया हमला, 7-8 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर

0
236

ओडिशा के गजपति जिले में गांजा तस्करी के आरोप में एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में लगभग 200 लोग एक पुलिस थाने में मंगलवार को जबरन घुस आए और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटनास्थल पर उपस्थित एक पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि, इस घटना में कम से कम आठ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें से दो को पास के ही सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रदर्शनकारी पुलिस थाने के मुख्य द्वार को तोड़कर घुस आए, उन्होंने पुलिसकर्मियों को पीटा और तोड़-फोड़ की। उन सभी के पास हथियार थे। इस दौरान कम से कम 7-8 पुलिसकर्मी घायल हो गए।“ प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने झरनापुर गांव के एक युवक को सोमवार रात झूठे आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने युवक को तत्काल रिहा किए जाने की मांग की।
मीडिया सूत्रों के हवाले से सामने आई खबर के अनुसार, ओडिशा के गजपति जिले में गांजा तस्करी के आरोप में एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में करीब 200 लोग एक पुलिस थाने में मंगलवार को जबरन घुस आए और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। मीडिया की माने तो, ”थाने में घुसे लोगों के पास हथियार थे। इस दौरान करीबन सात-आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए।“ उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने झरनापुर गांव के एक युवक को सोमवार रात झूठे आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने युवक को तत्काल रिहा किए जाने की मांग की।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here