ओडिशा : सभी मंत्रियों ने दिया त्यागपत्र, कल दोपहर 12 बजे नए मंत्री लेंगे शपथ

0
223

सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने 29 मई 2022 को अपने 5वें कार्यकाल के 3 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस स्थिति में कैबिनेट में फेरबदल की उम्मीद जताई जा रही थी और इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए राज्य के सभी मंत्रियों ने अपना त्यागपत्र सौंप दिया है।

ओडिशा में शनिवार को कैबिनेट फेरबदल का ऐलान कर दिया गया। इसके तहत राज्य कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार, कल दोपहर 12 बजे नए मंत्री शपथ लेंगे। सभी मंत्रियों की जगह अब नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। चूंकि, उन नए मंत्रियों के नामों की जानकारी अब तक नहीं दी गई है। उक्त स्थिति को देखते हुए कल राजभवन में ही उनके बारे में पता चल पाएगा।

सभी मंत्रियों के इस्तीफे को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी को मजबूत करने और फिर से जीवित करने के अभ्यास के तौर पर देखा जा रहा है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here