कर्नाटक : लॉरी से टकराई बस, 7 लोगों की मौत

0
220

कर्नाटक के हुबली में भीषण सड़क दुर्घटना में लगभग 7 लोगों को मौत हो गई है। करीबन 26 लोगों के घायल होने की भी खबर है। हादसे में हुए घायलों को KIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दी गई है। उक्त मामले में  पुलिस द्वारा FIR भी दर्ज कर ली गई है। इस भीषण दुर्घटना में दोनों वाहनों के ड्रायवरों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह बस कोल्हापुर से बेंगलुरु की ओर जा रही थी।

एक्सीडेंट की जानकारी पाकर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। मृत लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here