मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में रसायन क्षेत्र में बुनियादी ढांचा पहल पर परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मुख्य रूप से नए रसायन पार्कों के निर्माण, घरेलू विनिर्माण को बढावा देने और आयात पर निर्भरता कम करने पर विचार-विमर्श हुआ।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि बैठक में निवेश बढाने और रोजगार सृजित करने के बारे में रचनात्मक सुझाव दिए गए। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार आधुनिक, प्रतिस्पर्धी और आत्मनिर्भर रसायन उद्योग का निर्माण करना चाहती है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



