केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने देश भर के 26 युवा चिकित्सा पेशेवरों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार किए प्रदान

0
86
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने देश भर के 26 युवा चिकित्सा पेशेवरों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार किए प्रदान

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज देश भर के 26 युवा चिकित्सा पेशेवरों को ऑन्कोलॉजी, बाल रोग, एंडोक्रिनोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, आपातकालीन चिकित्सा आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किए। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का आयोजन करने वाले मीडिया हाउस की डॉक्टरों को सम्मानित करने के निर्णय की सराहना की और कहा कि अपने करियर के शिखर पर प्रवेश कर रहे हैं इन युवा डॉक्टरों को इस स्तर पर पुरस्कार मिलना उनके लिए एक बड़ी पहचान और प्रोत्साहन है, जो करियर के बाद के चरण में मिलने वाले पुरस्कार की तुलना में कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश में स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य को मजबूत करने के लिए युवा डॉक्टरों को उनके करियर के प्रारंभिक चरण में ही पहचान देना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक वर्षों में चिकित्सा पेशेवरों को प्रोत्साहित करने से उन्हें उत्कृष्टता प्राप्त करने और तेजी से विकसित हो रहे चिकित्सा परिदृश्य में अपने ज्ञान को निरंतर अद्यतन करने की प्रेरणा मिलती है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रतिभा को जल्दी पहचानना न केवल आत्मविश्वास बढ़ाता है, बल्कि युवा चिकित्सा पेशेवरों को समाज में अधिक प्रतिबद्धता के साथ योगदान जारी रखने के लिए प्रेरित भी करता है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने चिकित्सा पद्धति के बदलते स्वरूप का उल्लेख करते हुए कहा कि नई तकनीकों और एआई के आगमन से स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहे है। उन्होंने कहा कि हालांकि तकनीक ने निदान और उपचार में काफी सुधार किया है, फिर भी एक डॉक्टर की भूमिका अपरिहार्य बनी हुई है क्योंकि अनुभव और नैदानिक ​​अंतर्ज्ञान रोगी की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने चिकित्सा विज्ञान में दशकों में हुए विकास पर अपना दृष्टिकोण साझा करते हुए कहा  कि पहले चिकित्सा शिक्षा कुछ विशेष रोगों, जैसे कि सिफलिस या मधुमेह, का गहन अध्ययन करने तक ही सीमित थी, लेकिन आज चिकित्सा का दायरा अनेक विशेषज्ञताओं और नई उपचार पद्धतियों के उभरने के साथ-साथ बहुत व्यापक हो गया है, और साथ ही एआई पारंपरिक शिक्षा का कार्यभार संभालती जा रही है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह कहा कि तकनीकी प्रगति, नए रोगों और बदलती स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं के संयोजन ने इस क्षेत्र को पहले से कहीं अधिक जटिल बना दिया है। ऐसे परिदृश्य में, तेजी से उभरते विकल्पों और प्रौद्योगिकियों के साथ, प्रत्येक युवा चिकित्सक को चिकित्सा विशेषज्ञता के एक विशिष्ट क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करते रहने का प्रयास करना चाहिए। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड महामारी के बाद के स्वास्थ्य सेवा परिवेश में संक्रामक और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां स्वास्थ्य प्रणालियों के लिए चुनौतियां से चिकित्सा पेशेवरों के लिए विशेष ज्ञान और निरंतर सीखने का महत्व और भी बढ़ गया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सम्मानित किए गए युवा डॉक्टरों पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इनमें से कई अपने करियर में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करने के साथ चिकित्सा क्षेत्र में अपने योगदान के लिए आजीवन उपलब्धि सम्मान भी प्राप्त करेंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here