केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कैमरून में नॉर्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ ईडे और ब्रिटेन के व्यापार राज्य मंत्री क्रिस ब्रायंट से बैठक की

0
72
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कैमरून में नॉर्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ ईडे और ब्रिटेन के व्यापार राज्य मंत्री क्रिस ब्रायंट से बैठक की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कैमरून में नॉर्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ ईडे और ब्रिटेन के व्यापार राज्य मंत्री क्रिस ब्रायंट से बैठक की। यह बैठक विश्व व्यापार संगठन के 14वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में हुई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि बैठक में उन्होंने संगठन में सुधार लाने, इसे प्रासंगिक और प्रभावी बनाने के लिए भारत का पूर्ण समर्थन दोहराया। उन्‍होंने संगठन के मूलभूत सिद्धांतों, विशेष रूप से सर्वसम्मति आधारित निर्णय लेने, सर्वोपरि राष्ट्र नियम आधारित व्यापार और विशेष तथा विभेदक व्यवहार को बनाए रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस अवसर पर उन्होंने विकासशील देशों की आवाज़ को बुलंद करने और अधिक समावेशी तथा न्यायसंगत बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली को आकार देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका का उल्‍लेख किया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here