केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने चंडीगढ़ को नया सीबीएफसी कार्यालय देने की घोषणा की

0
93

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज चंडीगढ़ में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) का एक क्षेत्रीय सुविधा कार्यालय खोलने की घोषणा की। जिसका उद्देश्य इस क्षेत्र के फिल्म निर्माताओं के लिए व्यवसाय करने को और भी अधिक आसान बनाना है।

गौरतलब है कि चंडीगढ़ में नए सीबीएफसी सुविधा कार्यालय की घोषणा से यहां के फिल्ममेकर्स को बहुत फायदा मिलने वाला है। फिल्म निर्माताओं से लेकर फिल्म डायरेक्टर्स और इंडस्ट्री से ज़ुड़े लोगों को इससे बहुत सुविधा मिलेगी। खासतौर से पंजाबी और हरियाणवी फिल्म उद्योग अब पहले से ज्यादा सक्रिय हो पाएगा। उन्हें फिल्मों के प्रमाणन के लिए दिल्ली या मुंबई का रुख नहीं करना पड़ेगा।

मीडिया की माने तो, आज चंडीगढ़ में ‘चित्र भारती फिल्म महोत्सव’ के समापन समारोह में इस आशय की घोषणा करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस क्षेत्र के फिल्म निर्माता अपनी-अपनी फिल्मों के लिए सीबीएफसी प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए दिल्ली या मुंबई जाए बिना ही अपनी-अपनी फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ-साथ उनमें विभिन्‍न कट्स/संशोधनों को प्रस्तुत करने की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस कदम से पंजाबी फिल्म उद्योग को और भी अधिक मजबूती मिलेगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here