कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत नाज़ुक, वेंटिलेटर पर होने की खबर

0
225

दिल्ली : कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के AIIMS दिल्ली में वेंटिलेटर पर होने की खबर सामने आई हैं। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को बीते दिन दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद अब उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वे बुधवार को दिल का दौरा पड़ने के कारण बेहोश हुए, जिसके बाद दिल्ली के AIIMS में उन्हें भर्ती कराया गया था। वहीं अब सूत्रों के अनुसार खबर सामने आ रही है कि राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार सीने में दर्द होने और जिम में कसरत के दौरान गिर जाने के बाद उन्हें कल AIIMS में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। मीडिया सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों के मुताबिक़, एंजियोग्राफ़ी में एक बड़े हिस्से में 100% ब्लॉक मिला। कल जिम में ट्रेड मिल पर दौड़ते हुए उन्हें हार्ट अटैक आया था। AIIMS में सबसे पहले उन्हें एमरजेंसी मेडिसिन डिपार्टमेंट में रखा गया था। बाद में उन्हें CCU में शिफ्ट किया गया।

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here