मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के मामले में पश्चिम बंगाल के 10 स्थानों पर छापे मारे। छापेमारी बंगाल पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल, किरण खान, शेख अख्तर, प्रबीर दत्ता एवं मिर्जा हेसामुद्दीन बेग से जुड़े ठिकानों पर चल रही है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हो रही है।
आप को बता दे, मामले में राज्य के खदानों से कोयले की अवैध खुदाई एवं परिवहन से सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है। केंद्रीय एजेंसियां वर्षों से कोयला तस्करी रैकेट की जांच कर रही हैं जो सीबीआई द्वारा पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड की आसनसोल खदानों से चोरी के मामले से शुरू हुआ था। जाली दस्तावेजों व अधिकारियों की मिलीभगत से कोयले का परिवहन कर धन शोधन किया गया तथा वित्तीय लेन-देन, संपत्ति खरीद व संबंधों के साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
Image source: ANI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



