मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के धौलाना विधानसभा क्षेत्र के नाहल गांव में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान दो पुरुष व एक महिला ने खुद को BLO बताकर ग्रामीणों से फॉर्म-7 पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया। नाहल गांव की BLO सुनीता ने उनकी पहचान फर्जी बताते हुए संदेह जताया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी जिसने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की तथा संदिग्धों के पास फर्जी कागजात बरामद किए।
आप को बता दे, पूछताछ में संदिग्धों ने खुद को भाजपा से मंत्रिमंडल से जुड़ा बताया जिससे राजनीतिक हलचल मच गई। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव सहित सपा कार्यकर्ता पहुंचे तथा निष्पक्ष जांच व कड़ी कार्रवाई की मांग की। सपा ने मतदाता सूची में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत कराया। एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि BLO सुनीता रानी की शिकायत पर जांच जारी है तथा वैधानिक कार्रवाई होगी।
Image source:social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



