गुजरात : पाकिस्तानी नौका से करोड़ों की हेराइन जब्त

0
221

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता द्वारा सोमवार को यह जानकारी दी गई कि तटरक्षक बल के गश्ती जहाजों ने पाकिस्तान बोट को भारतीय समुद्री क्षेत्र से पकड़ा गया। भारतीय तट रक्षक बल और गुजरात एटीएस को अरब सागर से एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ने में कामयाबी मिली है। पाक नाव में सवार 6 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद उनके पास से लगभग 380 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की जाने की खबर है। तटरक्षक बल के गश्ती जहाजों ने पाकिस्तान बोट को भारतीय समुद्री क्षेत्र से पकड़ा गया। मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नाव तेज रफ्तार से भागने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान भारतीय तटरक्षक बल की नौका से उसका पीछा किया गया। उसे रोकने के लिए भारतीय दल को गोलियां चलाना पड़ीं। जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत करीब 300 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ज्ञात हुआ है कि गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते और भारतीय तट रक्षक के संयुक्त अभियान के दौरान रविवार रात को मादक पदार्थ की जब्ती की गई।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here