गुरुग्राम : पिटबुल डॉग ने महिला पर किया हमला

0
229

पिटबुल डॉग ब्रीड अब लोगों के लिए बहुत ही खतरनाक होता जा रहा है। दिन प्रतिदिन ऐसी खबरें आती हैं, जब यह डॉग ब्रीड किसी ना किसी को अपना शिकार बना लेता है। मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम में रहने वाली एक महिला, जब सुबह अपने ऑफिस के लिए घर से निकली तो रास्ते में घूम रहे एक पालतू पिटबुल डॉग ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने अपने मजबूत जबड़ों से महिला का सिर दबोच लिया था। महिला के जोर से चिल्लाने के बाद लोग वहां आए तो उन्होंने देखा की वह कुत्ता महिला का सिर नोच रहा है। इसके बाद बड़ी मुश्किल से महिला का सिर कुत्ते के जबड़े से छुड़ाया गया। महिला गंभीर रूप से घायल है और उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

मीडिया की माने तो, उक्त मामला गुरुग्राम के सिविल लाइन क्षेत्र का है। गुरुवार को सुबह एक महिला ड्यूटी पर जा रही थी तभी रास्ते में एक पिटबुल डॉग घूम रहा था। उसने अचानक महिला के ऊपर पीछे से हमला कर दिया। डॉग ने महिला के सर को अपने जबड़े में जकड़ लिया। इससे वह लहूलुहान हो गई। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों ने दौड़कर उसे बचाया।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here