गुवाहाटी पहुंचे शिवसेना के बागी विधायक, शिंदे ने 40 विधायकों के समर्थन का किया दावा

0
195

गुवाहाटी : महाराष्ट्र सरकार पर अब संकट के बादल गहराते जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार के ऊपर लगातार खतरा बढते जा रहा है क्योंकि एकनाथ शिन्दे ने अपने साथ 40 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एकनाथ शिन्दे समस्त विधायकों के साथ सूरत से गुवाहाटी पहुँच चुके हैं। उनके साथ शिवसेना के बागी विधायकों की कैंप से पहली तस्वीर भी सामने आई है। जिससे स्पष्ट होता है कि, महाराष्ट्र में शिवसेना सरकार की स्थिति डमाडोल होती जा रही है। एकनाथ शिंदे और उनके समर्थक शिवसेना विधायकों की इस तस्वीर ने महाराष्ट्र की राजनीति को बदलने का संकेत दिया है और यह भी खबर आ रही है कि, शिन्दे के साथ अब लगभग 42 विधायक समर्थन में हैं।

सूत्रों के हवाले से यह बात भी जानकारी में आई है कि एकनाथ शिन्दे जल्द ही महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से सम्पर्क करेंगे।

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here