गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान का किया उद्घाटन

0
187

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, “जनजातीय समाज के कल्याण और उन्हें विकास की मुख्यधारा में जोड़ना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। आज दिल्ली में राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया। यह संस्थान जनजातीय समाज की विविधताओं को एक सूत्र में पिरोकर उनके समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएगा। मोदी सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनजातीय समुदाय की वैभवशाली संस्कृति, कला, भाषाओं, साहित्य के संरक्षण के साथ उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्यरत है। दिल्ली में NTRI की स्थापना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनजातीय कल्याण के प्रति कटिबद्धता को दर्शाती है।”

News & Image Source : Twitter @AmitShah

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here