गोवा के राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई ने डोनापौला के दरबार हॉल राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में 37वें राष्ट्रीय खेलों के लिए मशाल को लॉन्च किया। 37वें राष्ट्रीय खेल 25 अक्टूबर से 9 नवंबर तक गोवा में होंगे। मीडिया की माने तो, राजभवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्य उपस्थित थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 या 26 अक्टूबर, 2023 को खेलों का उद्घाटन करेंगे।’’ राज्यपाल ने मशाल प्रज्ज्वलन के साथ इन खेलों के गान को जारी किया जिसे अभिनेता अमिताभ बच्चन ने आवाज दी है।
मीडिया सूत्रों से प्राप्त जनकारी के अनुसार, “मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए तैयार है और मशाल पूरे गोवा में यात्रा करेगी ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी इस आयोजन का जश्न मना सकें। उन्होंने कहा, “हमें अपने राज्य के लिए पदक अर्जित करने के लिए खेलों में भाग लेना होगा। इतने बड़े आयोजन की मेजबानी करना गोवा वासियों के लिए बड़े सम्मान की बात है। आइए हम सब मिलकर किसी न किसी रूप में इसका हिस्सा बनें और इस आयोजन को सफल बनाएं। आने वाले वर्षों में यह एक यादगार घटना होनी चाहिए। तैयार हो जाओ गोवा।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



