मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ पुलिस और पंजाब पुलिस की आतंकरोधी शाखा ने संयुक्त अभियान में बुधवार को पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर हुए ग्रेनेड हमले का मामला सुलझा लिया है। इस घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक हथगोला और अन्य गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि दो अन्य फरार मुख्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस मॉड्यूल को पाकिस्तानी आई.एस.आई का समर्थन प्राप्त था और यह पुर्तगाल और जर्मनी में स्थित विदेशी हैंडलर्स के निर्देशों पर काम कर रहा था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



