चिली के पूर्व राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुआ निधन

0
218

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चिली के पूर्व राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा का मंगलवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे और दो बार राष्ट्रपति पद संभाल चुके थे। मीडिया सूत्रों के मुताबिक, चिली की गृह मंत्री कैरोलिना टोहा ने पूर्व राष्ट्रपति के निधन की पुष्टि की, हालांकि हेलीकॉप्टर दुर्घटना के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

मीडिया की माने तो, पिनेरा 2010 से 2014 और फिर 2018 से 2022 तक देश के राष्ट्रपति पद पर आसीन हुए और उनके कार्यकाल में कोविड-19 महामारी के अलावा भूकंप तथा सुनामी जैसी चुनौतियां सामने आई। लोगों को कोविड-19 महामारी से सुरक्षित रखने के लिए देश में तेजी से टीकाकरण अभियान चलाने का श्रेय उन्हें ही दिया जाता है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here