चेन्नई: पीएम मोदी आज शाम 44वें शतरंज ओलिम्पियाड का शुभारंभ करेंगे

0
213
चेन्नई: पीएम मोदी आज शाम 44वें शतरंज ओलिम्पियाड का शुभारंभ करेंगे
चेन्नई: पीएम मोदी आज शाम 44वें शतरंज ओलिम्पियाड का शुभारंभ करेंगे Image Source : Twitter @airnewsalerts

चेन्नई: आज शाम जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 44वें शतरंज ओलिम्पियाड का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी शामिल होंगे। पहली बार भारत इस ओलिम्पियाड की मेजबानी कर रहा है। 9 अगस्त तक चलने वाले इस शतरंज ओलंपियाड में रिकॉर्ड 187 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

पीएम मोदी ने पिछले महीने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी नेशनल स्टेडियम में 19 जून को पहली शतरंज ओलिम्पियाड मशाल रिले का शुभारंभ किया था। मशाल ने 40 दिन में देश के 75 विशेष स्थानों से गुजरते हुये लगभग 20,000 किलोमीटर की दूरी तय की। मशाल रिले का महाबलीपुरम में समापन हुआ।

1927 में इस प्रतिष्ठित ओलिम्पियाड की शुरूआत हुई थी। इस प्रतियोगिता में भारत अब तक के अपने सबसे बड़े दल के साथ उतर रहा है। भारतीय दल में 6 टीमों में 30 खिलाड़ी शामिल हैं।

 

Courtesy : newsonair.gov.in

Image Source : Twitter @airnewsalerts

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here