मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत करीब 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के बैंक खातों में सीधे लगभग 500 करोड़ रुपये हस्तांतरित करेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह राशि बलौदाबाजार से जारी की जाएगी। जो ग्रामीण समाज के सबसे कमजोर वर्गों को सहायता प्रदान करने की राज्य की प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के तहत, पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



