छत्रपति शिवाजी महाराज की 394वीं जयंती आज, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

0
53

मराठा साम्राज्य की स्थापना करने वाले महान वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फरवरी को मनाई जाती है। जीडिया की माने तो, छत्रपति शिवाजी की वीरगाथाएं इतिहास के पन्नों पर दर्ज है, जिससे संपूर्ण देश अवगत है। आज शिवाजी महाराज की 394वीं जयंती मनाई जा रही है। महाराष्ट्र के साथ ही देश के अन्य हिस्सों में छत्रपति शिवाजी की जयंती मनाई जाती है। हालांकि शिवाजी की जयंती महाराष्ट्र में काफी लोकप्रिय है

बता दें कि, छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में बात करे, तो महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 1630 में जिले की जुन्नार तहसील के शिवनेरी में हुआ था। छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों के खिलाफ कई युद्ध लड़े और उन्हें परास्त किया। 15 साल की उम्र में शिवाजी ने पहली बार मुगलों के खिलाफ पहला आक्रमण किया, 16 साल की उम्र में तोरणा किले पर कब्जा किया और 17 साल की उम्र में रायगढ़ और कोंडला किलों को जीता। आज के दिन शिवाजी महाराज को बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जंयती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्‍होंने अपने सोशल मीडिया एक्‍स पर लिखा कि, छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर शुभकामनाएं। दूरदर्शी नेता, निडर योद्धा, संस्कृति के संरक्षक और सुशासन के प्रतीक, उनका जीवन पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री सीएम योगी ने लिखा कि, मातृभूमि के अनन्य साधक, अद्वितीय योद्धा, महान रणनीतिकार व प्रशासक, ‘हिंदवी स्वराज’ के संस्थापक, छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उनकी शौर्य-गाथा हम सभी को सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

मध्‍यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने लिखा कि, मराठा गौरव, छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन करता हूं। आक्रमणकारियों के हाथों से विभिन्न राज्यों को मुक्त कराते हुए मां भारती के वीर सपूत शिवाजी महाराज ने भारत में एक सार्वभौम स्वतंत्र शासन स्थापित किया। मराठा साम्राज्य का गौरवशाली और वैभवशाली इतिहास हमारे देश की समृद्ध विरासत का स्वर्णिम अध्याय है।

महाराष्‍ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने लिखा कि, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती…अखंड हिंदुस्तान के आराध्य देव, हिंदू स्वराज्य के संस्थापक महाराजाधिराज श्री #छत्रपति #शिवाजी_महाराज की जयंती पर उन्हें त्रिगुण वंदन।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here