जबलपुर : गंदगी और एक्सपायरी डेट के कलर एसेंस मिलने पर आइसक्रीम फैक्ट्री सील

0
220

जिला प्रशासन लगातार माफिया विरोधी अभियान चला रहा है। जिसके तहत जबलपुर में नया मोहल्ला स्थित वैरायटी आइसक्रीम फैक्टरी पर छापामार कार्रवाई की गई। प्रशासनिक टीम द्वारा जब छापा मारा गया तो वहां अधिकारियों को न केवल बहुत गंदगी नजर आई अपितु एक्सपायरी डेट के कलर एसेंस भी मिले, जो कि मानव जीवन के लिए एक खतरा साबित हो सकते थे। फैक्ट्री में घरेलू गैस सिलेण्डर भी मिले हैं। इस फैक्ट्री के लिए 962 वर्गफुट एरिया ही स्वीकृत था, किन्तु कार्रवाई के समय फैक्ट्री लगभग 5 हजार स्क्वायर फीट पर पाई गई।

अपर कलेक्टर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आइसक्रीम में मिलाए जाने वाले कुछ ऐसे कलर एसेंस पाए गए जिनकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। इसी कारण से फैक्ट्री को तत्काल सील कर दिया गया। इसके अलावा मिलीं अन्य अनियमितताओं की भी सम्पूर्ण जाँच की जा रही है। यह फैक्ट्री आवासीय क्षेत्र में संचालित की जा रही थी। इसे देखते हुए अधिकारी भूमि की भी जाँच करने की तैयारी में हैं।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here