मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने आतंकवाद विरोधी अभियानों को तेज करते हुए सोमवार को सांबा जिले के बाड़ी ब्राह्मणा में क्विक रिएक्शन टीम ने दो संदिग्धों को शिविर के पास हिरासत में लिया। दोनों को पूछताछ हेतु पुलिस को सौंप दिया गया। किश्तवाड़ के बर्फीले छात्रू इलाके में 16वें दिन तलाशी अभियान फिर शुरू हुआ जहां घुटने भर बर्फ में सेना, पुलिस व सीआरपीएफ संयुक्त टीमें आतंकियों की तलाश कर रही हैं।
आप को बता दे, रामनगर के जोफर सहित उझ नदी के किनारे कई क्षेत्रों, उधमपुर के रामगढ़ जंगलों, राजोरी के कालस टॉप तथा पुंछ, कठुआ, डोडा, रियासी के ऊंचाई वाले इलाकों में व्यापक घेराबंदी व तलाशी अभियान जारी हैं। छात्रू के डोलगाम से 31 जनवरी को आतंकियों के भागने के बाद कोई संपर्क नहीं हुआ। यह अभियान 18 जनवरी को सोनार गांव मुठभेड़ के बाद शुरू हुआ था जिसमें एक पैरा कमांडो शहीद हुए थे।
Image source: PTI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



