जर्मनी की लुफ्थांसा एयरलाइंस के पायलटों के हड़ताल की खबर, IGI हवाई अड्डे पर यात्रियों हुए परेशान

0
226

दिल्ली : जर्मनी की लुफ्थांसा एयरलाइंस के पायलटों के हड़ताल की खबर सामने आई है, इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पडा। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर यात्रियों ने एकाएक हुई असुविधा को लेकर नाराजगी व्यक्त की और इन यात्रियों को अपने शेड्यूल को लेकर परेशानी का सामना करना पडा। मीडिया सूत्रों के हवाले से सामने आई खबर के अनुसार, जर्मनी की लुफ्थांसा एयरलाइंस ने उनके पायलटों की हड़ताल के बीच 800 उड़ानें रद्द कर दी, जिसके बाद IGI हवाई अड्डे पर यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इस संदर्भ में मीडिया सूत्रों के अनुसार IGI एयरपोर्ट, DCP तनु शर्मा ने बताया कि, दोपहर 12 बजे के आसपास हमें सूचना मिली कि टर्मिनल 3 के प्रस्थान गेट नंबर 1 पर लगभग 150 लोग जमा हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद जब हम वहां पहुंचे तो हमें पता चला कि लुफ्थांसा एयरलाइंस के पायलटों के हड़ताल पर जाने के बाद अचानक 2 उड़ानें रद्द हो गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि, ऐसे समय में यात्री टर्मिनल के अंदर थे लेकिन उनके रिश्तेदार बाहर थे। जब उन्हें पता चला तो वे परेशान हो गए। हमने एयरलाइंस और यात्रियों के बीच संचार सुनिश्चित किया। हमने यह भी सुनिश्चित किया कि अन्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित न हों। हमने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है।

News & Image Source :  (Twitter) @AHindinews

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here