झारखंड: 6 लाख के इनामी नक्सली कमांडर खुदी मुंडा ने किया आत्मसमर्पण

0
132

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के 6 लाख के इनामी खुदी मुंडा ने सरेंडर कर दिया है। मीडिया की माने तो, उस पर झारखंड पुलिस ने 5 लाख और एनआइए ने 1 लाख का ईनाम रखा था। उसने खुद गुमला के कुरुमगढ़ थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। नक्सली संगठन में उसका ओहदा सब जोनल कमांडर का था। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर उसके सरेंडर की घोषणा नहीं की है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाकपा माओवादी के सब जोनल कमांडर व 6 लाख के इनामी नक्सली खुदी मुंडा ने गुमला पुलिस के समक्ष सिसई इलाके में आत्मसमर्पण कर दिया। खुद मुंडा के ऊपर झारखंड पुलिस ने 5 लाख का इनाम रखा था व एनआईए ने 1 लाख रुपये का इनाम रखा था। पुलिस उसे चैनपुर प्रखंड कुरमगढ़ थाना में रखकर पूछताछ कर रही है। जिससे वह पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ महत्वपूर्ण जानकरी दे सके साथ ही उसके द्वारा छुपाए गये हथियारो की भी जानकारी पुलिस को दे सके।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here