ब्रिटेन का सफल दौरा करने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी देहरादून पहुंचे। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर भाजपा महानगर की ओर से रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल में उनका भव्य स्वागत किया गया। सैंकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस दौरान मौजूद रहे फूल मालाओं और आतिशबाजी के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत तमाम पदाधिकारियों ने सीएम धामी का स्वागत किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिसंबर माह में होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट ऐतिहासिक होगी। बड़ी संख्या में निवेशक राज्य में निवेश करेगे, जिससे राज्य का विकास होगा। राज्य के युवाओं को रोजगार मिलेगा।
मीडिया की माने तो, सीएम पुष्कर सिंह धामी 26 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक लंदन दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने लंदन में बड़े उद्योगपतियों के साथ बैठक की है ताकि दिसंबर में होने वाले इन्वेस्टर समिट में विदेश से भी बड़े इन्वेस्टमेंट हो सके। सीएम धामी ने बताया कि लंदन में बड़ी संख्या में औद्योगिक घरानों के लागों से मुलाकात हुई है जिन्होंने उत्तराखंड में काम करने की इच्छा जाहिर की है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



