मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कल रात नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बैठक में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने राज्य की बढ़ती प्रशासनिक और सुरक्षा आवश्यकताओं को देखते हुए तेलंगाना में अतिरिक्त भारतीय पुलिस सेवा-आईपीएस अधिकारियों की तैनाती का अनुरोध किया है। उन्होंने वर्तमान में 83 स्वीकृत आईपीएस पदों को बढ़ाकर 105 करने का आग्रह किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठक में माओवादी आत्मसमर्पण और उनके पुनर्वास के मुद्दे पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह को बताया कि पिछले दो वर्षों में तेलंगाना में पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार हुए हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने राज्य के पिछड़े क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए वित्तीय सहायता का भी अनुरोध किया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



