दिल्ली-एनसीआर में आज फिर करवट लेगा मौसम, तेज हवाओं और बारिश का अनुमान, गर्मी से मिलेगी राहत

0
80
दिल्ली-एनसीआर में आज फिर करवट लेगा मौसम, तेज हवाओं और बारिश का अनुमान, गर्मी से मिलेगी राहत

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दो तीन दिन से दोबारा गर्म हो रहा दिल्ली का मौसम गुरुवार को फिर करवट ले लेगा। दिन भर बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने एवं 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा के साथ धूल भरी आंधी और हल्की वर्षा होने के भी आसार है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री जबकि अधिकतम 34 डिग्री रहने की संभावना है। इस बीच बुधवार को तेज धूप ने गर्मी का एहसास कराया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 94 से 33 प्रतिशत रिकार्ड हुआ। सबसे कम अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री मुंगेशपुर जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री लोधी रोड एवं आयानगर में रहा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने कहा, ‘इस मार्च में असामान्य वर्षा देखी गई है। आमतौर पर इस महीने में मानसून से पहले की छिटपुट बौछारें ही होती हैं, लेकिन इस बार कई बार वर्षा हुई है। इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ की एक श्रृंखला है, जिनमें से एक 15 मार्च से सक्रिय है और सामान्य से कम ऊंचाई पर आ रहा है।’ उन्होंने आगे कहा कि एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ ने मध्य पाकिस्तान और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी हरियाणा के आसपास के हिस्सों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनाया है। इसके परिणामस्वरूप ही गुरुवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं, हल्की वर्षा और धूल भरी आंधी आने की संभावना है। हालांकि इस प्रणाली का तापमान पर तत्काल कोई खास असर नहीं पड़ेगा, लेकिन महीने के अंत तक इसका अधिक स्पष्ट प्रभाव देखने को मिलेगा।” मौसम के पूर्वानुमान के बारे में बताते हुए पलावत ने कहा कि महीने के अंत तक बारिश होने की संभावना है। “29 से 31 मार्च के बीच देश के बड़े हिस्से में व्यापक वर्षा होने की संभावना है। इस लंबे समय तक चलने वाली वर्षा से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है और मार्च के अंत तक दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के मध्य तक पहुंचने की संभावना है।” इस बीच गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआइ 183 के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में बना रहा। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के अनुसार, गुरुवार से 28 मार्च तक वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रहने की संभावना है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here