दिल्ली के तीन नगर निगमों का रविवार को औपचारिक रूप से विलय होगा

0
191

गृह मंत्रालय ने दिल्‍ली के तीनों नगर निगमों के विलय की अधिसूचना जारी कर दी है। मंत्रालय ने कहा है कि अधिसूचना के अनुसार दिल्‍ली नगर निगम का गठन 22 मई को किया जाएगा और इसी तारीख से दिल्‍ली नगर निगम (संशोधन) अधिनियम-2022 लागू हो जाएगा।
संसद ने हाल के बजट सत्र में दिल्‍ली नगर निगम (संशोधन) अधिनियम-2022 पारित किया था। अधिनियम में दिल्‍ली की जनता के लिए अधिक पारदर्शिता, बेहतर शासन और नागरिक सेवाओं को अधिक कुशल बनाने की बात की गई है। अधिनियम के अंतर्गत वार्डों की वर्तमान संख्‍या 272 से कम करके 250 कर दी गई है। इस समय उत्‍तर और दक्षिण नगर निगमों में प्रत्‍येक में 104 वार्ड और पूर्वी नगर निगम में 64 वार्ड हैं। अधिनियम में प्रावधान है कि केन्‍द्र सरकार नगर निगम की पहली बैठक होने तक निगम की शक्तियों का उपयोग करने के लिए विशेष अधिकारी की नियुक्ति करेगी।

 

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here