मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वित्तीय सेवा विभाग (DFS) के सचिव की अध्यक्षता में दिल्ली में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) की कार्यप्रदर्शन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वित्त मंत्रालय ने बताया कि बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दिसंबर 2025 तक सभी RRBs की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया। वर्तमान में 28 RRBs 26 राज्यों एवं 3 केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 730 जिलों में 22 हजार से अधिक शाखाओं के माध्यम से संचालित हो रही हैं।
आप को बता दे, RRBs वित्तीय समावेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष में 45 लाख से अधिक नई प्रधानमंत्री जन धन योजना खाते खोले हैं। कल हुई बैठक में नाबार्ड के अध्यक्ष, DFS अधिकारी, सभी 28 RRBs के अध्यक्ष एवं भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Image source: वित्त मंत्रालय
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



