मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने ‘भारत टैक्सी’ के सहकारी मोबिलिटी प्लेटफॉर्म से औपचारिक साझेदारी की है। दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम तथा सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड के बीच शुक्रवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। यह समझौता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान किया गया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य नागरिकों और पर्यटकों को सुरक्षित, भरोसेमंद और पारदर्शी टैक्सी सेवा उपलब्ध कराना तथा टैक्सी चालकों की आय और सम्मान बढ़ाना है। मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि यह समझौता एक साथ ईज ऑफ लिविंग, ईज ऑफ ट्रैवल और ईज ऑफ अर्निंग को सशक्त करने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने कहा कि सहकारी मॉडल के तहत चालक अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा स्वयं रख सकेंगे और संस्था के हिस्सेदार भी होंगे। उन्होंने कहा कि यह समझौता एक साथ ईज ऑफ लिविंग, ईज ऑफ ट्रैवल और ईज ऑफ अर्निंग को सशक्त करने की दिशा में अहम कदम है। मुख्यमंत्री ने इस पहल को समावेशी, भरोसेमंद और ड्राइवर-हितैषी शहरी परिवहन की ओर बड़ा कदम बताया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें



