दुनियाभर में केरल मूल के लोग आज विशु मना रहे हैं

0
182

दुनियाभर में रह रहे केरल मूल के लोग आज वसंत के आगमन और फसल कटाई का त्योहार विशु मना रहे हैं। इसे मलयाली माह मेदाम का पहला दिन भी माना जाता है।

इस अवसर पर लोगों ने आज तड़के जगकर  विशु कानी  के दर्शन किए। विशु कानी की पूजा के दौरान भगवान कृष्ण को कच्चा चावल, सिक्के, ककड़ी, धोती और अन्य पूजन सामग्री का भोग लगाया जाता है। इन सामग्री को सौभाग्य और खुशहाली लाने वाला माना जाता है।

कोविड प्रतिबंधों में ढील को देखते हुए गुरुवय्यूर के श्रीकृष्ण मंदिर और सबरीमाला मंदिर सहित राज्य के अन्य मंदिरों में भी आज भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनियाभर में रह रहे मलयाली लोगों को विशु की बधाई दी है। अपने ट्वीट संदेश में उन्होंने कामना की है कि आने वाला वर्ष प्रसन्नता और स्वास्थ्यदायी हो।

Courtesy newsonair

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here