देश में अब तक 182 करोड़ 55 लाख से अधिक कोविडरोधी टीके लगाए गए

0
238

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत देश में अब तक 182 करोड़ 55 लाख से अधिक कोविडरोधी टीके लगाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कल 29 लाख 82 हजार से अधिक टीके लगाए गए। इस समय स्वस्थ होने की दर 98 दशमलव सात-पांच प्रतिशत है। कल करीब दो हजार 500 मरीज स्वस्थ हुए। स्वस्थ मरीजों की संख्या बढ़कर चार करोड़ 24 लाख 78 हजार 87 हो गई है। देश में कल एक हजार 600 लोगों में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई। देश में इस समय 21 हजार 530 मरीज उपचाराधीन हैं। दैनिक संक्रमण दर शून्य दशमलव दो-चार प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर शून्य दशमलव तीन-तीन प्रतिशत है। कल कोविड से 83 लोगों की मृत्यु हुई। देश में अब तक 78 करोड़ 56 लाख से अधिक जांचें की जा चुकी हैं। कल छह लाख 91 हजार से अधिक जांचें की गई।

 

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here