देश में बेरोजगारी दर में कमी

0
234

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कहा है कि देश में बेरोजगारी दर में कमी आई है। श्रम सर्वेक्षण आंकड़ों से पता चलता है कि वित्त वर्ष 2017-18 से 2019-20 के दौरान श्रमबल और कार्यबल में लगातार बढ़ोतरी हुई है। मंत्रालय ने कहा कि इस अवधि में महिला श्रमबल और कार्यबल वृद्धि का अनुपात, पुरुष श्रमबल और कार्यबल वृद्धि के अनुपात की तुलना में अधिक रहा है। मंत्रालय ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 के अनुमानों से संकेत मिलता है कि 2018-19 की तुलना में 2019-20 के दौरान रोजगार में चार करोड़ 45 लाख की वृद्धि हुई।

 

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here