नई दिल्ली: “एआई को विश्वसनीय डेटा, नैतिक शासन और जवाबदेही पर आधारित होना चाहिए” – महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

0
130

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस-एआई को विश्वसनीय डेटा, नैतिक शासन और सार्वजनिक जवाबदेही पर आधारित होना चाहिए। नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में उन्होंने इंडिया एआई मिशन के तहत प्रौद्योगिकी से समावेशिता, पारदर्शिता और व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने पर बल दिया। 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला कृषि वर्ष बताते हुए उन्होंने एआई समाधानों को महिला किसानों पर केंद्रित करने की बात कही।

आप को बता दे, एआई स्थानीय मौसम पूर्वानुमान, प्रारंभिक प्रकोप चेतावनी, सटीक सिंचाई, उर्वरक मार्गदर्शन, फसल आधारित क्रेडिट स्कोरिंग और पारदर्शी आपूर्ति श्रृंखलाएं प्रदान कर सकता है। उन्होंने वेंचर कैपिटल फंड, इम्पैक्ट इन्वेस्टर्स, बहुपक्षीय विकास बैंकों, कॉर्पोरेट इनोवेशन आर्म्स और परोपकारी संस्थाओं को ग्रामीण एआई इकोसिस्टम मजबूत करने हेतु महाराष्ट्र के साथ साझेदारी के लिए आमंत्रित किया।

Image source: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here