नई दिल्ली : केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ के 88वें संस्करण में लिया हिस्सा

0
106

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ के 88वें संस्करण में भाग लिया। ब्रिक्स (BRICS) के सहयोग से राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नागरिकों के बीच साइकिलिंग तेजी से लोकप्रिय हो रही है। उन्होंने साइकिल चलाने को बेहतरीन व्यायाम, प्रदूषण मुक्त पर्यावरण के लिए आवश्यक और ट्रैफिक जाम की समस्या का प्रभावी समाधान बताते हुए युवाओं से प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल व शारीरिक गतिविधियों को समर्पित करने का आग्रह किया।

आप को बता दे , भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि फिट इंडिया अभियान देश को अधिक फिट, मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ले जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने भी देश के युवाओं से इस जनआंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

Image source: Social Media
News Source: Media Agencies

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here